अजयारविंद नामदेव, शहडोल। जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम जमडी स्थित बनास नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया, नदी की तेज धार के बीच शव पेड़ की टहनियों में फंसा हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
READ MORE: भोपाल में दो कश्मीरी छात्रों को मिली धमकियां: जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने CM और DGP से मांगी मदद, जानिए क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण बनास नदी का जलस्तर बढ़ गया है और नदी में तेज बहाव बना हुआ है। इसी दौरान नदी की धार में बहकर एक अज्ञात व्यक्ति का शव जमडी क्षेत्र तक पहुंच गया, नदी किनारे मौजूद लोगों की नजर जब पेड़ की टहनियों में फंसे शव पर पड़ी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई…
घटना की जानकारी मिलते ही सीधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की, पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि लगातार बारिश के दौरान नदी के तेज बहाव में फंसकर व्यक्ति की डूबने से मौत हुई होगी, हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
READ MORE: तंत्र-मंत्र और हत्या: गर्भवती के अंतिम संस्कार के दौरान महिला का सनसनीखेज दावा, बोली- बच्चे के कत्ल का बदला लिया
पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क कर रही है, ताकि हाल में किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना से शव की पहचान का मिलान किया जा सके, वहीं पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शव नदी में कहां से बहकर आया। लगातार बारिश के बीच बनास नदी में अज्ञात शव मिलने की घटना ने एक बार फिर उफनती नदियों और तेज बहाव वाले जलस्रोतों के आसपास सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल सीधी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सीधी थाना प्रभारी शिवेंद्र भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि बनास नदी में एक अज्ञात शव बहकर आया है जो एक पेड़ की टहनी में फंसा हुआ है, मामलें की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त की जा रही है, ऐसी आशंका जाहिर की जा रही की नदी में शव बहकर यहां आ गया होगा, मामले की पड़ताल की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

