संजय विश्वकर्मा, उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया में एक महिला ने तंत्र-मंत्र से गर्भवती की हत्या करने का दावा किया है। अंतिम संस्कार के बीच शव के पास पहुंचकर इसका खुलासा किया और इसे अपने बच्चे की हत्या का बदला बताया।
महिला के दावे के बाद गांव में तनाव की स्थिति हो गई और ग्रामीणों ने उसे बंधक बना लिया जिसके बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को कंट्रोल किया।
यह भी पढ़ें: दूल्हा नहीं बन सका तो चुनी अपराध की राह: जिस लड़की से टूटी शादी, दोस्तों के साथ मिलकर उसी से करने लगा छेड़छाड़
दरअसल, यह पूरी घटना जिले के तमन्नारा की है जहां एक गर्भवती महिला को दर्द होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन डॉक्टरों ने उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जा रहे थे, इसी दौरान रस्टी में प्रसूता की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: नाबालिग छात्र की पिटाई: तालिबानी स्टाइल में अर्धनग्न कर बेल्ट से पीटा, फिर बनाया वीडियो
आज उसकी अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। लेकिन इसी दौरान गांव की एक महिला उसके शव के पास पहुंची और तंत्र- मंत्र से उसकी हत्या करने का दावा किया। महिला ने दावा किया कि उसने अपने बच्चे की मौत का बदला लिया है। इस बयान के बाद लोगों ने महिला को बंधक बना लिया।
यह भी पढ़ें: खेत देखने गया किसान बाढ़ के पानी में फंसा: हलक पर अटकी जान, SDERF की टीम ने रेस्क्यू कर ऐसे बचाई जान
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और महिला को उनके चंगुल से छुड़वाकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करवाई। वहीं महिला को हिरासत में ले लिया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

