मोहित भावसार, शाजापुर। सोचिये अगर वफादार ही खूंखार बन जाये तो क्या होगा? शाजापुर जिले में इन दिनों आवारा कुत्तों के आतंक बढ़ने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला जिले के मोल्टा गांव में देखने को मिला जहां एक आवारा पागल कुत्ते के हमले में पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया।
हमले के बाद से गांव के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इस मामले में घायल के परिजन सुरेश पाटीदार ने बताया कि एक आवारा कुत्ता जंगल से आया और लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। इस घटना में बच्चों के घायल होने की भी जानकारी है।
इसी मामले में जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉ अरुण पाटीदार का कहना था कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एंटी-रेबीज वैक्सीन और एंटी रेबीज सीरम इंजेक्शन दिया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


