मोहित भावसार, शाजापुर। मध्यप्रदेश के शाजापुर में एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला। कोतवाली थाना क्षेत्र के धोबी चौराहे इलाके में पिछले दो दिनों से शाम के समय घरों पर पत्थर फेंके जा रहे थे। इस घटना के बाद रहवासियों में दहशत का माहौल हो गया। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना देते हुए शिकायत की।
बीती रात भी इलाके में ईंट-पत्थर और टाइल्स के टुकड़े फेंके गए। रहवासियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस के मौके पर पहुंचते ही पत्थर फेंकने की घटनाएं बंद हो गईं। पुलिसकर्मियों ने आसपास के क्षेत्र और छतों पर भी जांच की, लेकिन पत्थर फेंकने वाले का पता नहीं चल सका। रहवासियों के अनुसार पिछले दो दिनों से उनके घर पर पत्थर फेंके जा रहे हैं, जिससे परिवार और अन्य रहवासियों में डर का माहौल है।
उन्होंने कहा कि गली में छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी रहते हैं,जो शाम के समय घरों के बाहर बैठते हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि यदि पत्थर किसी को लग जाता तो गंभीर चोट आ सकती थी। रहवासियों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति इस तरह की हरकत कर रहा है, उसकी पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


