मोहित भावसार, शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के सुंदरसी थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें कुछ युवक एक युवक के साथ बेदर्दी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
सीसीटीवी फुटेज में करीब 6 से 7 लोग एक युवक पर डंडे और लातों से हमला करते नजर आ रहे हैं। हल्ला सुनकर आसपास के लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। घायल युवक का नाम जहीर अली बताया जा रहा है। घटना में घायल युवक को गंभीर हालत के शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।
चर्चा के दौरान जहीर अली ने बताया कि उसके घर पिछले कुछ वर्षों से चोरी की वारदात हो रही थी और उसे इन्हीं युवको पर शक था। इसकी सूचना युवक ने थाने में दर्ज करवाई थी। जहीर ने बताया कि वह अपने घर से बस स्टैंड की ओर जा रहा था। रास्ते में युवकों ने उसके साथ मारपीट की। फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस जांच में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

