पटियाला : शंभू रेलवे ब्लास्ट केस में NIA ने 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की है. इस केस में ध्यान रखने वाली बात यह है कि NIA ने दावा किया है कि केस के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं. पुलिस अब हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है. मोहाली कोर्ट में 6 आरोपियों गुरजिंदर सिंह उर्फ बेअंत बाबा, सतनाम सिंह, प्रदीप सिंह उर्फ खालसा, कुलविंदर सिंह उर्फ बग्गा, गुरप्रीत सिंह गोपी और मंजीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई है.
फाइल की गई चार्जशीट के मुताबिक, ये सभी आरोपी पाकिस्तान के साथ मिल कर पंजाब की शांति भंग करने और आतंक फैलाने की बड़ी साजिश रच रहे थे. गौरतलब है कि 27 अप्रैल, 2026 को शंभू और राजपुरा के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की रेल लाइन पर एक बड़ा ब्लास्ट किया गया था. इससे उस इलाके के लोगों में दहशत बनी हुई थी. ज्ञात हो कि
इस घटना में विस्फोटक सामान प्लांट कर रहे हसमन जगरूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी. अनुमान यह लगाया गया था कि वह उस समय विस्फोटक को लगाने का काम कर रहा था, लेकिन इस दौरान ही कोई चूक हुई और धमाका हो गया. इस केस की जांच NIA कर रही है, अनुमान यह लगाया जा रहा है कि आगे की पूछताछ में पाकिस्तान से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं.
- JDU से अनंत सिंह का निष्कासन, संजय गांधी बोले- पार्टी लाइन से अलग काम करने वालों पर कार्रवाई तय
- शंभू रेलवे ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा! NIA ने 6 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
- चीन के बांध के जवाब में बन रहे प्रोजेक्ट का विरोध : अरुणाचल में भीड़ ने NHPC ऑफिस-थाना फूँका, BJP अध्यक्ष के घर पर भी हमला
- बस्ती में पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने फेसबुक लाइव में खाया जहरीला पदार्थ? हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
- राजकोट मंडल में दोहरीकरण कार्य के कारण 4 नवंबर तक रद्द और डायवर्ट रहेंगी ट्रेनें

