दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी के खूबसूरत जंगलों से एक सनसनीखेज और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पचमढ़ी के जंगलों में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
3 दोस्तों ने मिलकर की दरिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार- यह खौफनाक वारदात 19 अगस्त की बताई जा रही है। घटना में तीन आरोपी शामिल हैं, जो आपस में एक-दूसरे के दोस्त बताए जा रहे हैं। तीनों आरोपियों ने योजना बनाकर नाबालिग को जंगलों के बीच ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की।
होटल में युवती को नशा कराने का आरोप! कमरे से नशे से जुड़े फोटो-वीडियो, शराब और
देर रात पचमढ़ी थाने में FIR दर्ज, पुलिस की दबिश जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात पचमढ़ी पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला दर्ज होते ही पचमढ़ी पुलिस हरकत में आ गई है और गहन जांच शुरू कर दी गई है। वारदात के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
रिश्ते हुए शर्मसार: मां ही निकली अपनी दो मासूम बेटियों की सौदागर, पैसों के लिए दरिंदों के हवाले कर कराया यौन शोषण,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

