दीपक कौरव, नरसिंहपुर। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज नरसिंहपुर के झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोटेगांव में नगर भ्रमण कर अपने शिष्यों के निवास पर पहुंचकर आशीर्वाद दिया। मीडिया से चर्चा के दौरान शंकराचार्य ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर गहरा दुख जताया और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि एक युवा संत की इस प्रकार असमय और रहस्यमयी ढंग से मौत होना अत्यंत संदेहास्पद है। इसकी निष्पक्ष और बारीकी से जांच कराई जानी चाहिए ताकि सत्य सामने आ सके।

उन्होंने आगे कहा कि यह क्षेत्र जबलपुर से सटा हुआ है और मृतक संत जबलपुर के ही मूल निवासी थे, इसलिए यहां के स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त होना स्वाभाविक है।

गौरतलब है कि प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद से ही धार्मिक हलकों में जांच को लेकर मांगें उठ रही हैं, जिस पर अब शंकराचार्य के बयान के बाद प्रशासनिक जांच का दबाव और बढ़ गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m