जालंधर। जालंधर के रेलवे स्टेशन पर से बेहद से दुखी करने वाली खबर सामने आई है जानकारी मिली है कि स्टेशन में एक शराबी पिता अपनी मासूम बच्चे को गोद में लेकर घूमता हुआ नजर आया, कुछ ने आशंका यह भी जताई कि वह बच्ची को बेचने वाला है लेकिन ऐसा नहीं था. वह व्यक्ति शराब के नशे में इतना डूबा था कि वह अपनी बच्ची को घर से लेकर निकल गया था, जिसका कारण घर वाले भी बेहद परेशान थे.
खबर है कि दो दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर शराब के नशे में घूम रहे एक व्यक्ति को राजकीय रेलवे पुलिस ने हिरासत में लिया. पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नवजात बच्ची को बेचने के लिए स्टेशन पर घूम रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर उसकी हालत की जांच करवाई. बाद में प्राथमिक पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मनोज कुमार बताया. वह मूल रूप से मुगलसराय, बनारस का रहने वाला है और फिलहाल जगतपुर जट्टा, फगवाड़ा में रह रहा था. मनोज ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और बच्ची उसकी है. पुलिस जांच में बाद में सामने आया कि मनोज शराब के नशे में बच्ची को लेकर घर से कहीं निकल गया था. उसके इस तरह चले जाने के बाद परिवार में भी चिंता फैल गई उसकी पत्नी उषा उसे तलाशते हुए गांव पहुंच गई.राजकीय रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी बलबीर सिंह कुमार ने मामले की जानकारी जुटाने के लिए गांव में संपर्क किया. गांव के ग्रामीणों ने बताया कि मनोज अक्सर शराब के नशे में हंगामा करता रहता है और उसके व्यवहार से गांव के लोग भी परेशान हैं. ग्रामीणों से बातचीत के बाद पुलिस को बच्ची बेचने की सूचना की पुष्टि नहीं हुई. यह भी पता चला है कि पहले से तीन बच्चे भी हैं. ग्रामीणों के अनुसार, शराब के नशे में होने के कारण वह बच्ची को लेकर घर से निकल गया था.
इस बीच पुलिस की ओर से बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाकर उसकी चिकित्सकीय जांच करवाई गई.बाद में उसकी मां भी अस्पताल पहुंच गई. चिकित्सकों ने जांच के बाद मां और नवजात बच्ची दोनों को स्वस्थ बताया. ग्रामीणों के बयान और जांच के आधार पर पुलिस ने मनोज कुमार, उसकी पत्नी उषा और नवजात बच्ची को उनके परिवार के हवाले कर दिया.
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज

