Business Desk – Share Market Update : आज 12 मई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 400 अंक गिरकर 77,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी भी 100 अंक गिरकर 23,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. मंगलवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला.

दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 119 अंक या 1.52% गिरकर 7,725 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. इसके विपरीत, जापान का निक्केई 388 अंक या 0.62% बढ़कर 62,805 पर पहुंच गय. हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी 82 अंक या 0.29% चढ़कर 26,489 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

इस बीच, सोमवार को अमेरिकी बाज़ारों में बढ़त देखने को मिली. डॉव जोन्स 95 अंकया 0.19% बढ़कर 49,704 पर बंद हुआ. नैस्डैक इंडेक्स 27 अंक या 0.10% चढ़कर 26,274 के स्तर पर पहुंच गया. S&P 500 इंडेक्स 14 अंक या 0.19% बढ़कर 7,413 पर बंद हुआ.

विदेशी निवेशकों (FIIs/FPIs) द्वारा बिकवाली लगातार जारी है. आंकड़ों के अनुसार, FIIs ने पिछले सात कारोबारी दिनों में 18,724 रुपए करोड़ की शुद्ध बिकवाली की है, जबकि पिछले 30 दिनों में यह आंकड़ा 50,673 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है.

इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने बाज़ार को सहारा दिया है. उन्होंने पिछले सात दिनों में 19,966 करोड़ रुपए और पिछले 30 दिनों में 42,414 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की है. पिछले कारोबारी सत्र में DIIs ने 5,940 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि FIIs ने 8,438 करोड़ रुपए के शेयर बेचे.

सोमवार को सेंसेक्स 1,313 अंक गिरकर बंद हुआ. इससे पहले, 11 मई यानी सोमवार को भी शेयर बाज़ार में गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स 1,313 अंकों की गिरावट के साथ 76,015 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 360 अंक गिरकर 23,815 पर बंद हुआ.