Business Desk – Share Market Update : शेयर बाजार में 21 अप्रैल को तेजी देखने को मिल रही है. Sensex 78,950 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें 400 से ज्यादा अंकों की बढ़त हुई है. Nifty में 100 अंकों की बढ़त हुई है और यह 24,450 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है.

Sensex में शामिल 30 शेयरों में से 25 में बढ़त देखी जा रही है, जबकि 5 में गिरावट है. Realty और Auto शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है. एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिला. KOSPI (दक्षिण कोरिया) 137 अंकों की बढ़त के साथ 6,356 पर बंद हुआ, जबकि Nikkei (जापान) 771 अंकों की उछाल के साथ 59,596 पर पहुंच गया. वहीं, Hang Seng (हांगकांग) मामूली गिरावट के साथ 26,348 पर बंद हुआ.
इस बीच, 20 अप्रैल को अमेरिकी बाज़ारों में कमज़ोरी का रुख देखने को मिला. Dow Jones लगभग सपाट रहकर 49,442 पर बंद हुआ, जबकि Nasdaq 64 अंक गिरकर 24,404 पर आ गया. इसके अलावा, S&P 500 भी 16 अंक गिरकर 7,109 पर बंद हुआ.
सोमवार को शेयर बाज़ार में मामूली बढ़त दर्ज की गई
सोमवार, 20 अप्रैल को शेयर बाज़ार में मामूली बढ़त देखने को मिली. Sensex 27 अंकों की बढ़त के साथ 78,520 पर बंद हुआ. Nifty में 11 अंकों की बढ़त हुई. यह 24,365 के स्तर पर बंद हुआ. Banking, Media और Auto शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. Sensex के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट आई, जबकि 12 में बढ़त दर्ज की गई.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

