इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. नेतन्याहू पिछले 18 महीनों से प्रोस्टेट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, लेकिन उन्होंने इस खबर को दुनिया की नजरों से पूरी तरह ओझल रखा. चौंकाने वाली बात यह है कि जब इजरायल और ईरान के बीच युद्ध चरम पर था, तब नेतन्याहू अस्पताल में गुपचुप तरीके से अपनी जान बचाने की जंग लड़ रहे थे.
नेतन्याहू ने बीमारी की जानकारी छुपाई ताकि ईरान इसका फायदा न उठा सके, अब पूरी तरह स्वस्थ होकर देश चला रहे हैं. युद्ध के दौरान नेतन्याहू की मौत की अफवाहें आईं थीं.
ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के कारण उन्होंने अपनी सर्जरी और ट्यूमर की जानकारी छिपाई थी. अस्पताल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अब वह पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि उन्हें ‘प्रोस्टेट कैंसर’ था. शुक्रवार (24 अप्रैल) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि उनका इलाज सफल रहा है और अब वह पूरी तरह फिट हैं. 76 साल के नेतन्याहू ने अपनी सलाना मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने में दो महीने की देरी की, ताकि युद्ध के बीच दुश्मन देश इसका फायदा न उठा सकें.
करीब ढाई महीने पहले जब इजरायल और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर था, तब येरूशलम के हदसाह अस्पताल में नेतन्याहू का गोपनीय इलाज चल रहा था. डॉक्टरों को उनके शरीर में एक छोटा ट्यूमर मिला था, जिसे रेडिएशन थेरेपी के जरिए खत्म किया गया. हदसाह अस्पताल के ऑन्कोलॉजी यूनिट के निदेशक अहरोन पोपोवत्सर ने पुष्टि की है कि इलाज सफल रहा है और अब उनके शरीर में बीमारी का कोई नामोनिशान नहीं बचा है.
दरअसल, युद्ध की शुरुआत में ईरान के सरकारी मीडिया और सोशल मीडिया पर एआई से बनी कुछ फेक तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें नेतन्याहू की मौत का दावा किया गया था.
उन्होंने अपने संदेश के आखिर में मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना भी की. ईरान के साथ यह युद्ध अब अपने आठवें हफ्ते में प्रवेश कर चुका है. अपनी पोस्ट में नेतन्याहू ने हदासा अस्पताल की मेडिकल टीम को शुक्रिया कहा. उन्होंने अपनी शारीरिक स्थिति को ‘बेहतरीन’ बताया और कहा कि यह एक मामूली मेडिकल समस्या थी जिसे समय रहते ठीक कर लिया गया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

