लखनऊ। महिला आरक्षण बिल का विपक्ष के द्वारा विरोध करने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन कर विपक्षी नेताओं का पुतला फूंका गया। हाल ही के दिनों में महिला आरक्षण बिल के पास न होने पर BJP नेत्री व उनके समर्थकों द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव का प्रदर्शन कर बहराइच में पुतला फूंका गया था। जिसमें वह पुतला जलाते वक्त आग में झुलस गई थी, उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा हैं।
अखिलेश ने BJP नेत्री का जाना हाल चाल
बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर बीजेपी नेत्री अनुपमा जायसवाल का हालचाल लिया। अनुपमा जायसवाल, जो बहराइच में महिला आरक्षण के मुद्दे पर अखिलेश यादव का पुतला जलाते समय आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई थीं, उनकी हालत को देखकर अखिलेश यादव भी भावुक हो गए। अखिलेश यादव नें BJP नेत्री से मिलने के बाद ट्विटर पर पोस्ट साक्षा किया।
READ MORE: बचने का कोई चांस नहीं! पुलिस ने 1 करोड़ 65 लाख की शराब की जब्त, खाकी ने ऐसे किया तस्करी के खेल को फेल
समाज में सौहार्द की फुहार हो
अखिलेश ने लिखा कि हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो। हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है। इसीलिए हम भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल जी से मिलने गये और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आएं हैं। राजनीति अपनी जगह है और मानवीय संबंधों का महत्व अपनी जगह।
READ MORE: ‘BJP में गया तो मुंह काला कर देना…’, सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- मेरी गारंटी तो नरेंद्र मोदी भी ले सकते हैं
यह मेरे लिए भावुक क्षण
अखिलेश यादव से मिलने के बाद अनुपमा ने कहा, “जिसका पुतला जलाया, वही नेता आज सामने खड़ा है, यह मेरे लिए भावुक क्षण है।” उन्होंने इस हादसे में अपनी स्थिति और संघर्ष को साझा किया। अनुपमा जायसवाल को गंभीर जलन के बाद मेदांता अस्पताल में एडमिट किया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

