Shehbaz Sharif On US-Iran Peace Deal: अमेरिका-ईरान पीस डील पर मुहर लग गई है। 17 जून देर रात फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक के दौरान पेरिस के वर्साय पैलेस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और  ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने युद्ध खत्म करने के समझौते (MoU) पर डिजिटल साइन किया। इसी के साथ ही 4 महीने से चल रहा मेरिका-ईरान युद्ध खत्म (US-Iran war over) हो गया।  यूएस-ईरान पीस डील पर मुहर लगते ही पाकिस्तान मध्यस्थता का क्रेडिट लेने में जुट गया है। शांति समझौते पर पाक पीएम शहबाज शरीफ का बयान सामने आया है।

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने अपना बड़बोलापन और डींग हाकते हुए कहा कि अमेरिका-ईरान पीस डील में सबसे ऊपर पाकिस्तान का नाम है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की तारीफ में कसीदे पढ़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

पाकिस्तानी पीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा- मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि आज अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक ‘इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन’ (MoU) पर डिजिटल हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते पर दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने हस्ताक्षर किए हैं और मध्यस्थ के रूप में मैंने भी इस पर अपनी मंजूरी दी है। दोनों सरकारों के सबसे बड़े स्तर पर इस समझौते का होना यह दिखाता है कि दोनों पक्ष विवाद को बातचीत से सुलझाने के लिए कितने गंभीर हैं।

शहबाज ने आगे लिखा- इस्लामाबाद समझौता’ तुरंत लागू हो जाएग। इसके पहले कदम के रूप में ईरान तुरंत ‘हॉर्मुज स्ट्रेट’ को दोबारा खोल देगा और अमेरिका तुरंत अपनी समुद्री नाकेबंदी हटा लेगा। मैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई और धन्यवाद देता हूं, जिनकी बातचीत और शांतिपूर्ण समाधान की जिद ने एक बार फिर ऐसे विवाद को खत्म कर दिया जो पूरे इलाके के लिए बेहद खतरनाक हो सकता था। मैं ईरान के सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के प्रति सम्मान और आभार जताता हूं, जिन्होंने शांति के रास्ते को चुना।

आसिम मुनीर की तारीफ में पढ़े कसीदें

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने आगे लिखा- मैं इस मोड़ तक पहुंचने में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का भी खासतौर से जिक्र करना चाहूंगा। जिनकी कड़ी मेहनत और अहम भूमिका इस बड़ी कामयाबी को हासिल करने और क्षेत्र में शांति व स्थिरता लाने के लिए बहुत जरूरी थी। उम्मीद है कि यह समझौता पूरे क्षेत्र में आपसी सम्मान, बेहतर समझ और खुशहाली की एक मजबूत नींव बनेगा।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m