आरिफ शेख, श्योपुर। मध्य प्रदेश में सरकारी अव्यवस्थाओं की बयार चल पड़ी है जिसका शिकार आम आदमी हो रहा है। इसकी बानगी देखने को मिली श्योपुर में जहां सड़क के अभाव में एक बीमार बुजुर्ग को परिजन दलदल भरे रास्ते से अस्पताल ले जाते नजर आए। इस तस्वीर ने सिस्टम की लापरवाही और अफसरों की उदासीनता के साथ ही बेहतर सुविधा देने की दावों की सच्चाई की पोल खोल दी है।
यह भी पढ़ें: ड्रोन, 400 जवान और 5 खेतों में छापा: यहां पुलिस का ‘ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’, 1 करोड़ से ज्यादा की अवैध गांजे की फसल जब्त
पूरी घटना नितनमास पंचायत के प्रभु का पुरा गांव की है। यहां के 70 वर्षीय रामफूल केवट की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने एंबुलेंस को बुलाया लेकिन सड़क इतनी खराब थी कि वाहन मरीज तक नहीं पहुंच सका। इसके बाद परिजन बुजुर्ग को खटिया पर लादकर निकल पड़े। 2 किलोमीटर चलने के बाद मरीज को वाहन से अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार ने करा दी ‘पाताल लोक’ की सैर! इंदौर में सरकारी फ्लैट में हुआ 5 फीट का गड्ढा, सोते समय जमीन में समाया परिवार
इस घटना के बाद सरकारी दावों की हकीकत उजागर हो गई है। AI के दौर में एक तरफ जहां हर जगह करोड़ों खर्च कर पुल, ब्रिज और नेशनल हाइवे बन रहे हैं। अस्पतालों में लेटेस्ट मशीन से मरीजों को इलाज मिल रहा है। दूसरी तरह ग्रामीण अंचल के लोग आज भी सड़क जैसी सुविधाओं के लिए वंचित हैं। ग्रामीण जब भी इनकी मांग करते हैं तो उन्हें बदले में कार्रवाई के बदले में सिर्फ आश्वासन नसीब होता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



