चंडीगढ़. पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता में पार्टी बदलने का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल को झटका देते हुए चौधरी श्याम लाल माजरिया ने भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ गुज्जर समुदाय के कई लोग भी बड़ी से।संख्या में भाजपा में शामिल हुए हैं। एक साथ इतने सारे लोगों के पार्टी छोड़ने से शिअद को बड़ा झटका लगा है, वही अनुमान यह भी है कि इससे मोहाली जिले में भाजपा के जनाधार को मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
न्यू चंडीगढ़ के नजदीक गांव माजरिया में श्याम लाल माजरिया के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने उन्हें सिरोपा पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि श्याम लाल माजरिया के भाजपा में आने से मोहाली जिले के साथ-साथ पूरे पंजाब में पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया।
वहीं, भाजपा में शामिल होने के बाद श्याम लाल माजरिया ने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ मिलकर मोहाली जिले और पूरे पंजाब में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के शिवालिक बोर्ड के चेयरमैन ओम प्रकाश, पंजाब भाजपा के लीगल इंचार्ज एडवोकेट एन.के. वर्मा, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह गिल कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर सुबह पहुंचेगा रायपुर, पैतृक ग्राम में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
- शिअद को बड़ा झटका: चौधरी श्याम लाल माजरिया ने थामा भाजपा का दामन, गुज्जर समुदाय के कई लोग भी पार्टी में शामिल
- मोबाइल पर बात करने से टोकना पड़ा महंगा, घर छोड़ कर भागीं ग्वालियर की 3 सगी बहनें, दिल्ली में मिली लोकेशन
- एमपी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस का सम्मान समारोह: CM डॉ. मोहन ने मदर इंडिया फिल्म से समझाई न्यायपालिका की भूमिका
- आपस में जुड़ेंगे 4 एक्सप्रेसवे: UP बनेगा देश का पहला मेगा कॉरिडोर; जानें किन शहरों को मिलेगा बड़ा फायदा

