अमृतसर : शिव सेना टकसाली (सुधीर सूरी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिज मोहन सूरी को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है. जानकारी मिली है कि यह धमकी देने वाला कोई विदेशी नंबर का इस्तेमाल कर रहा है. इसका मतलब यह है कि विदेश से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही है. फोन आने पर उन्हें जान से मारने की बात कही जाती है इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि उनके परिवार पर बम से अटैक किया जाएगा.
अनुसार विदेशी मोबाइल नंबरों से जान से मारने और उनके पूरे परिवार को निशाना बनाने की धमकियां ने सूरी परिवार की निंद उड़ा दी है. उनके अनुसार फोन करने वालों ने घर में घुसकर हमला करने, उनकी हत्या करने और बम धमाके से परिवार को खत्म करने की धमकी दी है. इस घटना के बाद उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है.
दो नम्बर से आया फोन
ब्रिज मोहन सूरी से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें दो विदेशी मोबाइल नंबरों से धमकी भरे फोन आए. उनका आरोप है कि फोन करने वालों ने पूरे सूरी परिवार को मारने की बात कही है और कथित तौर पर चेतावनी दी कि पुलिस सुरक्षा होने के बावजूद वे उनके परिवार को नहीं छोड़ेंगे तथा घर में घुसकर हमला करेंगे.
पहले हो चुकी है बड़े भाई की हत्या
ब्रिज मोहन सूरी का पूरा परिवार इस फोन के आने के बाद से बेहद चिंता में हैं. उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई की पहले ही गोली मारकर हत्या की जा चुकी है. ऐसे में परिवार सहित जान से मारने और बम धमाके की धमकियां मिलने से उनकी चिंताएं और बढ़ गई हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की धमकियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की जाए. उन्होंने संबंधित मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच करवाने के साथ-साथ अपने परिवार की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम करने की भी मांग की.
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

