परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे एक व्यक्ति की अचानक मौत होने से कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक उज्ज्वला गैस कनेक्शन ट्रांसफर कराने की समस्या को लेकर आवेदन देने के लिए पहुंचा था।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को बदरवास निवासी बादल यादव कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा था। वह जनसुनवाई के लिए टोकन लेकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए लाइन में लगा था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौत की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़ें: 10% से कम रिजल्ट देने पर शिक्षकों पर गिरी गाज! इन स्कूलों के शिक्षकों के रोके गए इंक्रीमेंट
बादल यादव की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक कारण जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुंचे व्यक्ति की अचानक मौत ने कलेक्ट्रेट परिसर की व्यवस्थाओं और वहां मौजूद स्वास्थ्य इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि मौत के कारण और घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


