परवेज खान, शिवपुरी। शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री पद को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अस्वस्थता के बीच शिवपुरी की जिम्मेदारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को सौंपे जाने की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने शिवपुरी पहुंचे मंत्री कुशवाह से जब जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने की संभावना को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा जो जिम्मेदारी और दायित्व मुझे दिया जाता है, मैं उसे हमेशा निभाता हूं। अगर जिम्मेदारी दी गई तो उसमें मेरी ना का तो कोई सवाल ही नहीं है।”
कुशवाह के इस बयान के बाद शिवपुरी को नया प्रभारी मंत्री मिलने की अटकलों को और बल मिला है। फिलहाल वे शाजापुर और निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

