परवेज खान, शिवपुरी। जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह वारदात दौलत सिंह के होटल के पीछे रहने वाले मातादीन अग्रवाल के मकान में हुई।

ये भी पढ़ें: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिना नंबर की कार से मिला नोटों से भरा बोरा, गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीनें

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, पीड़ित मातादीन अग्रवाल 28 अगस्त की दोपहर अपने परिवार के साथ कानपुर स्थित अपनी ससुराल गए हुए थे। इसी दौरान सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मकान के अंदर प्रवेश करने के लिए एक-एक कर तीन गेटों के ताले तोड़े। इसके बाद अंदर अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे सारे कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

ये भी पढ़ें: मंदाकिनी का ‘जल-तांडव’! रामघाट से हनुमान धारा तक तबाही का मंजर; ग्राउंड जीरो पर पहुंचे CM मोहन

घर लौटने पर खुला राज, जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी परिवार के वापस घर लौटने पर हुई। मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक के तीन गेटों के ताले टूटे देखकर परिवार के होश उड़ गए। अंदर जाने पर अलमारी खुली पड़ी थी और सारा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा हुआ था। पीड़ित के अनुसार, चोर अलमारी से करीब 4 लाख रुपये नकद, 27 तोला सोना और लगभग 4 किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m