चडीगढ़. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर अहम खबर सामने आई है. जानकारी हैं कि वह 28 अगस्त को पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं. रक्षाबंधन के मौके पर होने वाले इस दौरे के दौरान वह पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे.
साथ ही दौरे के दौरान शिवराज सिंह चौहान अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेकेंगे. इसके बाद वह बाबा बकाला के उमरा नंगल गांव पहुंचेंगे, जहां विशेष ‘किसान चौपाल’ में किसानों से संवाद करेंगे. इसे लेकर खास तैयारी की जा रही है.
पंजाब चुनाव को लेकर शिवराज का यह दौरा अहम माना जा रहा है. इन बैठकों में पंजाब से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. साथ ही पार्टी की आगामी रणनीति और संगठन को मजबूत करने को लेकर भी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है.
बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान 28 अगस्त को पंजाब में एक दिन के दौरे पर आ रहे हैं. रक्षाबंधन और रक्खड़ पुनिया के अवसर पर वह धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ किसानों से भी मुलाकात करेंगे.
जिक्रयोग्य है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए BJP ने पंजाब में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. पार्टी लगातार संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर रही है. ऐसे में शिवराज सिंह चौहान का पंजाब दौरा भी राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है.आने वाले दिनों में पंजाब में BJP के कई बड़े नेताओं के दौरे और कार्यक्रम देखने को मिल सकते हैं. पार्टी की बढ़ती सक्रियता से प्रदेश में सियासी हलचल और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं.
- भाई-बहन के विवाद में मां ने छीना फोन, तो नाराज छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान
- हाथ मिलाने की जगह नमस्कार की परंपरा … ‘ग से’ गधा पढ़ाने का किस्सा, जानें मध्य प्रदेश के गठन के अनटोल्ड किस्से
- 2022 में जनमत की लूट! सपा ने चुनाव आयोग और BJP पर फर्जी वोट जुड़वाने के लगाए आरोप, दे डाली खुली चेतावनी
- Mahadev Satta App मामले में बड़ी कामयाबी, सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर को ओमान से गिरफ्तार कर लाया गया भारत, कल रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में होगी पेशी
- भागलपुर जंक्शन पर फायरिंग और चाकूबाजी, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों का तांडव, 2 घायल

