राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक सनकी युवक ने घर के अंदर काम कर रही 55 वर्षीय महिला सुमित्रा वंशकार पर लाठी से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बेखौफ घूमता रहा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विक्रम सिंह बेखौफ होकर गांव में ही घूमता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गौरिहार थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी को धर दबोचा।
उज्जैन गोपाल मंदिर रोड चौड़ीकरण मामलाः शाही मस्जिद हटाने के खिलाफ दोनों याचिकाएं खारिज,
डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक (FSL) टीम पहुंची
घटना की गंभीरता को देखते हुए लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे (SDOP Naveen Dubey) भी तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक (FSL) टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे के असल कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
MP में सवर्ण समाज का बड़ा आंदोलन: यूजीसी रोल बैक और आर्थिक आधार पर आरक्षण समेत कई
एसडीओपी, लवकुशनगर नवीन दुबे ने बताया कि- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। FSL और डॉग स्क्वायड की टीम साक्ष्य जुटा रही है। हत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।
कॉलोनी में घर के अंदर चल रहा था अवैध क्लीनिकः सरकारी दवाएं, अबॉर्शन किट और खून की थैलियां जब्त
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



