Odisha Desk, भुवनेश्वर: ओडिशा में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) की विस्तृत ड्राफ्ट रिपोर्ट जारी होने के बाद कई दिलचस्प और चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इस शुद्धिकरण प्रक्रिया के तहत राज्य की वोटर लिस्ट से लाखों की संख्या में फर्जी और मृत मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिससे आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची बेहद पारदर्शी और स्वच्छ हो जाएगी।

एसआईआर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जांच के दौरान राज्य में 8 लाख 32 हजार 627 मृत मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में पाए गए, जिन्हें अब सूची से पूरी तरह हटा दिया गया है। इसके अलावा, 1 लाख 99 हजार 251 ऐसे मतदाता भी सामने आए हैं, जिनकी पहचान या वेरिफिकेशन नहीं किया जा सका।

आंकड़ों के लिहाज से गंजम जिला इस सूची में सबसे शीर्ष पर है, जहां सर्वाधिक 2,07,624 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इसके विपरीत, देवगढ़ जिले में सबसे कम यानी केवल 11,004 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से बाहर हुए हैं। प्रतिशत के मामले में मालकानगिरी जिला सबसे आगे रहा, जहां कुल मतदाताओं का सर्वाधिक 10.25 प्रतिशत (47,355 वोटर्स) सूची से बाहर किया गया।

राजधानी भुवनेश्वर से 19,549 और खोरधा जिले से 66,669 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।

किस जिले से कितने मतदाताओं के नाम कटे?

एसआईआर रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा के सभी जिलों में हटाए गए मतदाताओं की विस्तृत संख्या नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है-

  • मलकानगिरी-47,355
  • कटक-1,55,164
  • बलांगीर-99,258
  • नयागढ़-56,705
  • गंजम-2,07,624
  • जाजपुर-1,05,014
  • कंधमाल-38,999
  • गजपति-31,356
  • जगतसिंहपुर-64,956
  • संबलपुर-56,801
  • झारसुगुड़ा-28,542
  • रायगड़ा-45,493
  • बरगढ़-74,405
  • कालाहांडी-74,546
  • पुरी-85,162
  • ढेंकनाल-58,554
  • खुर्दा-66,669
  • सुंदरगढ़-84,692
  • मयूरभंज-1,11,267
  • नबरंगपुर-45,757
  • भद्रक-68,337
  • बालेश्वर-93,649
  • केंद्रपाड़ा-60,240
  • अंगुल-44,882
  • केंदुझार-64,409
  • देवगढ़-11,004
  • बौध-13,944
  • सुवर्णपुर-19,224
  • नुआपाड़ा-16,829

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m