Punjab Desk, तरनतारन। तरनतारन से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मोहल्ला मुरादपुरा में देर रात पुलिस और नशा तस्करों के बीच ताबड़तोड़ गोलिया चली है. खबर है इस एनकाउंटर के दौरान एक पुलिस हेड कांस्टेबल और एक 3 साल की बच्ची गोली लगाने से घायल हो गई है.इसके पहले भी पंजाब से लगातार ऐसी खबर सामने आ रही है जहाँ पुलिस पर आरोपियों ने खुद के बचाव के लिए गोलियां बरसाई हैं.

जानकारी के मुताबिक थाना सिटी तरनतारन की पुलिस टीम मुरादपुरा में ड्रग तस्करों को पकड़ने गई थी. इस दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. फायरिंग के दौरान थाना सिटी मुखी का गनमैन हेड कांस्टेबल भूपिंदर सिंह गोली लगने से घायल हो गया. इसके साथ ही एक गोली तीन साल की बच्ची पूजा की बाजू के आर-पार हो गई. इस घटना के बाद वहां आसपास अफरातफरी मच गई. बच्ची को गोली लगने से उसके परिजन बेहद विचलित हो गाए. हालात को देखते हुए दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

भाग गए आरोपी

आपको बता दें कि इस पूरे घटना का फायदा उठाते हुए नशा तस्कर ने पुलिस को चकमा देखकर वहां से भाग गए. हालांकि पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. हर रास्ते में सर्चिंग चल रही है, इसी तरह नाकाबंदी भी की गई है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m