शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के अंबेडकर मैदान में कर्मचारी-शिक्षक महासंघ के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारी और प्रशिक्षक एकत्र हुए। महासंघ ने सम्मानजनक वेतन वृद्धि, श्रम नियमों के तहत वैधानिक अवकाश, 12 माह की सेवा सुनिश्चित करने, जॉब सुरक्षा और व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े प्रशिक्षकों के कल्याण के लिए स्थायी विभागीय समिति के गठन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

READ MORE: विंध्य की इस ‘लाइफलाइन’ का कब बदलेगा नसीब? कंपनियों ने छोड़ा काम, NHAI ने फिर खेला टेंडर दांव, सियासत गरमाई

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब भारत सरकार पूरे 12 महीनों का बजट आवंटित करती है, तो कर्मचारियों और प्रशिक्षकों की सेवाएं भी पूरे वर्ष के लिए सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही उनकी नौकरी की सुरक्षा भी सरकार की जिम्मेदारी है।

READ MORE: MP में खत्म होगा कर्मचारियों का 10 साल का वनवास ! आज GAD की बड़ी बैठक, जल्द शुरू होंगे प्रमोशन

महासंघ ने मांग की कि व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए तत्काल प्रभाव से एक स्थायी विभागीय समिति का गठन किया जाए, ताकि उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो सके। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें जल्द पूरी करने की मांग की। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m