Shri Kedarnath Yatra. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा श्री केदारनाथ धाम यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए ज्यादा सुगम बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं. इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं.
जिलाधिकारी द्वारा हेली सेवा के माध्यम से धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए केदारनाथ स्थित हेलीपैड का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने हेली सेवाओं के संचालन, यात्रियों की आवाजाही, सुरक्षा प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया.
इसे भी पढ़ें : चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, CM धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील
हेलीपैड पर जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने पर वहां मौजूद श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से सीधे संवाद स्थापित कर हेली सेवा, बाबा केदार की दर्शन व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को लेकर उनका फीडबैक और सुझाव प्राप्त किए. श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रशासन के प्रयासों की सराहना की.
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं के साथ आत्मीयता दिखाते हुए बाबा केदार का प्रसाद भी ग्रहण किया. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग और धाम क्षेत्र में सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखी जाएं और श्रद्धालुओं के साथ सौम्य और सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा के दौरान प्राप्त हो रहे फीडबैक के आधार पर व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार किया जा रहा है, ताकि हर श्रद्धालु को सुरक्षित और सुखद यात्रा अनुभव मिल सके.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

