Shubham Rewar Hunger Strike: राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना की मांग को लेकर छात्र नेता शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी है। अनशन के 15वें दिन बुधवार को आंदोलन ने नया राजनीतिक मोड़ ले लिया, जब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर के एसएमएस अस्पताल पहुंचकर आईसीयू में भर्ती शुभम रेवाड़ से मिले। गहलोत के आग्रह पर रेवाड़ ने पानी पी लिया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।

स्वास्थ्य बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया था भर्ती
राजस्थान विश्वविद्यालय में शुरू हुए आंदोलन के आठवें दिन स्वास्थ्य बिगड़ने पर पुलिस ने शुभम रेवाड़ को सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी उन्होंने अपना आमरण अनशन जारी रखा। बताया जा रहा है कि पिछले 48 घंटों से उन्होंने अन्न, जल और चिकित्सा उपचार तक लेने से इनकार कर दिया था, जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई।
अशोक गहलोत ने पानी पिलाकर की अनशन समाप्त करने की अपील
एसएमएस अस्पताल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुभम रेवाड़ के स्वास्थ्य पर चिंता जताई और उनसे अनशन समाप्त करने का आग्रह किया। काफी समझाने के बाद रेवाड़ ने पानी पीने पर सहमति जताई। इसके बाद गहलोत ने अपने हाथों से उन्हें पानी पिलाया।
मुलाकात के दौरान गहलोत ने जयपुर कलेक्टर संदेश नायक से फोन पर बातचीत कर छात्र नेता की मांगों पर चर्चा की। उन्होंने रेवाड़ की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि वे उनके साथ हैं।
शुभम रेवाड़ बोले, अनशन अभी जारी रहेगा
पानी पीने के बाद शुभम रेवाड़ ने मीडिया से कहा कि उनका आमरण अनशन समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना सहित उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
जयपुर कलेक्टर पहुंचे अस्पताल, वार्ता में सकारात्मक संकेत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुलाकात के बाद जयपुर कलेक्टर भी एसएमएस अस्पताल पहुंचे और शुभम रेवाड़ से बातचीत की। रेवाड़ के अनुसार, वार्ता सकारात्मक रही। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने विश्वविद्यालय में राजस्थानी भाषा विभाग खोलने की मांग स्वीकार करने की बात कही है। वहीं छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग पर कलेक्टर ने राज्य सरकार से उच्च स्तर पर चर्चा कर जल्द सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया।
पढ़ें ये खबरें
- कागज बदले, मां बदली और…नवजात को फर्जी रिकॉर्ड के सहारे सौंपने का खुलासा, जांच के घेरे में अस्पताल
- गले में ID कार्ड, पैंट-शर्ट… क्रिकेट से ब्रेक मिलते ही RBI दफ्तर पहुंचे ईशान किशन, साथी कर्मचारियों में सेल्फी लेने की लगी होड़, जानिए कितनी मिलती है सैलरी
- Bihar Breaking: दीपक प्रकाश बने MLC, मंत्री पद भी हुआ सुरक्षित, भाजपा ने दी थी कुर्बानी
- पत्नी संग हरिद्वार पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, साल में दूसरी बार किए मां सुरकंडा देवी के दर्शन, 3 घंटे की ध्यान साधना
- लंदन लौटाएगा मां वाग्देवी की प्रतिमा, 125 साल से ब्रिटिश म्यूजियम में है कैद, भोजशाला के बाहर हुई आतिशबाजी


