रवि रायकवार, दतिया। दतिया जिले में सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों ने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है। भगुवापुरा थाने में दर्ज जुआ मामले में पूर्व सरपंच और पूर्व बीजेपी मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान को लेकर कार्रवाई पर सवाल उठे। मामले की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी उप निरीक्षक शाकिर अली और आरक्षक हरिमोहन कुशवाह को निलंबित कर दिया है।
दतिया जिले के भगुवापुरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व सरपंच और पूर्व बीजेपी मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने शिकायत की थी कि पुलिस ने उन्हें जुए के फड़ से पकड़ने के बजाय घर से उठाया और बाद में जुआ मामले में आरोपी बना दिया। इस कार्रवाई को लेकर चौहान ने चंबल डीआईजी सुनील कुमार जैन से शिकायत की थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी खुद बस्तूरी पहुंचे और करीब दो घंटे तक मामले की जांच की।
ये भी पढ़ें: ‘अतिथि ऐप’ से होगी डिजिटल चेकिंग: होटल में कमरा लेने से पहले पहचान की जांच, बारकोड स्कैन करते ही खुलेगी कुंडली
इस दौरान कई लोगों के बयान दर्ज किए गए। बयानों के आधार पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे और सरकारी रिकॉर्ड में कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने तत्कालीन थाना प्रभारी शाकिर अली और आरक्षक हरिमोहन कुशवाह को निलंबित कर दिया। दोनों को रक्षित केंद्र भेजा गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

