अमित पांडेय, सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी में कथित धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि धर्मांतरण कर दूसरा धर्म अपनाने पर नौकरी, एक लाख रुपये, मुफ्त शिक्षा और इलाज का लालच दिया गया। वहीं शिकायत कर्ता के वकील पुष्पराज सिंह ने न्यायालय पहुंचकर दोनों महिलाओं की जमानत पर आपत्ति पेश की तो वहीं न्यायालय ने दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया।
बता दें कि सीधी में धर्मांतरण का खेल बड़े जोरों पर जारी है। जहां एक ऐसा ही ताजा मामला जमोड़ी थाना क्षेत्र से निकल कर आया है, जहां पीड़ित शिकायतकर्ता ने 12 अक्टूबर को पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दो महिलाओं ने उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया और धार्मिक पुस्तकें और तीन हजार रुपये भी दिए।
इसकी शिकायत पर पुलिस ने मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3,5 की धाराओं में मामला दर्ज कर बुधवार शाम दोनों को अभिरक्षा में ले लिया। आज गुरुवार को उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

