अजायरविंद नामदेव, शहडोल। आधुनिक दौर में भी अंधविश्वास लोगों की जान ले रहा है। जादू-टोने के शक में लोग कानून और इंसानियत की सारी सीमाएं लांघ रहे हैं। ऐसा ही सनसनीखेज मामला सीधी जिले से सामने आया, जहां झाड़फूंक करने आए एक ओझा बाबा की टांगी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य हत्याकांड का सीधी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: एक दूजे से ‘बंधी’ आई दो जिंदगियां! जिला अस्पताल में जन्में कंजॉइंट ट्विन्स, सेपरेशन सर्जरी की तैयारी
झाड़-फूंक करने आया था बाबा, ‘बीमारी और मौत’ के शक में उतारा मौत के घाट
23 जुलाई को राजबहोर सिंह गोंड झाड़फूंक करने ग्राम चंदौरा पहुंचे थे, इसी दौरान भीमसेन सिंह गोंड को शक हुआ कि बाबा और उसका भाई जादू-टोना कर उसके परिवार पर अनहोनी करा रहे हैं। इसी अंधविश्वास में उसने पत्नी चन्द्रकिरण के साथ मिलकर बाबा पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
24 घंटे के भीतर खुलासा, सलाखों के पीछे आरोपी दंपत्ति
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। सीधी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी पति-पत्नी भीमसेन और चन्द्रकिरण को दबोच लिया।
ये भी पढ़ें: भगवान के घर डाका! दुर्गा मंदिर से त्रिशूल तक ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई नकाबपोश की करतूत
समाज में गहराता अंधविश्वास
गौरतलब है कि हाल ही में शहडोल के जयसिंहनगर में भी जादू-टोने के संदेह में एक बुजुर्ग महिला की हत्या हुई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं बताती हैं कि अंधविश्वास आज भी समाज के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए वैज्ञानिक सोच, जागरूकता और कानून के प्रति विश्वास को मजबूत करना बेहद जरूरी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


