प्रदीप मालवीय, उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, भाजपा नगर अध्यक्ष और उज्जैन विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष रहे जगदीश अग्रवाल को “सिंहस्थ मेला प्राधिकरण” का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । शासन की और से देर शाम को यह आदेश जारी कर दिए गए है।
READ MORE: ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा में प्रशासनिक लापरवाही: भीषण गर्मी और उमस से दर्जनों छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप
वर्तमान में उज्जैन संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और स्थानीय प्रशासन “सिंहस्थ 2028” की पूर्व तैयारियों व समन्वय बैठकों की कमान संभाल रहे है । मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद अब काम में और तेजी आएगी साथ ही शासन और प्रशासन स्तर पर कार्य जल्द होंगे।
READ MORE: भाजपा नेता की बर्थडे पार्टी में सब-इंस्पेक्टर ने गाया गानाः वीडियो वायरल, शो-कॉज नोटिस जारी
भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल लम्बे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े है । वह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के साथ उज्जैन विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष भी रह चुके है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


