बलवंत भट्ट, मंदसौर। सोशल मीडिया पर दलौदा थाने की कचनारा चौकी प्रभारी, सब-इंस्पेक्टर भीम सिंह राठौर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सब-इंस्पेक्टर ‘तेरे जैसा यार कहां…’ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

❝पत्नी से बचाओ…❞ पति की हत्या के मामलों में मध्यप्रदेश देश में दूसरे नंबर पर, 6 महीने में सामने आए 36 केस

भाजपा नेता शरद जैन की जन्मदिन की पार्टी

बताया जा रहा है कि यह वीडियो बीती रात भाजपा नेता शरद जैन की जन्मदिन की पार्टी का है। पार्टी में पुलिस अधिकारी के गाना गाने के दौरान वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन करते दिखाई दिए।

त्योहारों पर बिना टिकट सफर पड़ेगा भारीः लगेगा दोगुना जुर्माना, जुलाई में वसूले ₹3.75 करोड़

मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। डीआईजी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ शो-कॉज नोटिस जारी करने की बात कही है। इस घटना के बाद अब हर किसी की निगाहें मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्वारा की जाने वाली आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Weather Update: एमपी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पन्ना-सतना समेत इन जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m