MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र ने प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश की चेतावनी दी है। पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, कटनी में भारी बारिश की संभावना है। एमपी के कई हिस्सों में सुबह से बूंदाबांदी का दौर जारी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में लो प्रेशर एरिया, मानसून ट्रफ सक्रिय है। वहीं दक्षिणी हिस्से से एक ट्रफ गुजर रही है। जिससे बीते 48 घंटे से बारिश हो रही है। इसका असर आज गुरुवार को भी रहेगा। आने वाले दिनों में एक और लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है, जिसका असर पूर्वी हिस्से में देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: CM के कई कार्यक्रम, बारिश से खराब सड़कों की होगी मरम्मत, अद्वैत का अब तक सुराग नहीं, पति की हत्या मामले में मध्यप्रदेश देश में दूसरे नंबर पर
आज इन जिलों में अलर्ट
प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से बारिश का दौर जारी है। वहीं पूर्वी हिस्से में अगले तीन दिन तक बारिश का अलर्ट है। पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, कटनी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, मुरैना, दतिया, राजगढ़, छतरपुर, खजुराहो, बालाघाट, डिंडोरी, मंडला, आगर मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन और धार जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
24 घंटे में कहां कितनी बारिश ?
बीते 24 घंटे में खरगोन में सबसे ज्यादा 8.1 इंच बारिश हुई है। खंडवा में 5.5 इंच, गुना में 4.6 इंच पानी गिरा है। वहीं भोपाल में 2.8 इंच बारिश हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


