पंजाबी इंडस्ट्री से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की मौत हो गई है. 19 मई की सुबह उनकी लाश नीलो नहर में मिली. सिंगर को 6 दिन पहले बंदूक की नोंक पर किडनैप किया गया था. तभी से उनकी तलाश लगातार जारी थी. परिवार का आरोप है कि इंदर की जान उसके सनकी आशिक ने ली है क्योकि उसने शादी से इनकार कर दिया था. फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

शादी से इनकार करने पर हत्या
सिंगर के परिवार ने आरोप कहा कि मोगा का रहने वाला व्यक्ति जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था. मना करने पर उसने किडनैप कर लिया था. फिर हत्या करने के बाद वह कनाडा भाग है. वह हत्या करने के लिए ही कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था, फिर इसी रास्ते वापस भाग गया. परिवार के अनुसार आरोपी और सिंगर की 5 साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. लेकिन जैसे ही इंदर को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं, तो उसने शादी करने से मना कर दिया था, इसी बात से आरोपी खुन्नस रखने लगा था.
फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को नहर से बाहर निकलवा लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए समराला के सिविल अस्पताल में भेज दिया है. इंदर के माता-पिता और दो भाई कोरिया में रहते हैं. जबकि उसका एक भाई लुधियाना के जमालपुर में रहता है.

बाजार से घर का राशन-पानी लेने गई थी
सिंगर के भाई जोतइंदर सिंह ने कहा कि, इंदर कौर 13 मई को रात करीब साढ़े 6 बजे अपनी सफेद रंग की फोर्ड फिगो कार लेकर बाजार से घर का राशन-पानी (ग्रॉसरी) लेने निकली थी, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी. जब लड़की वापस नहीं आई, तो परिवार वालों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की.
छानबीन के दौरान उन्हें पता चला कि यशइंदर की दोस्ती सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा नाम के एक व्यक्ति से थी, जो मूल रूप से मोगा का रहने वाला है, लेकिन अभी अपने परिवार के साथ कनाडा में रहता है. 13 मई की रात को सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, उसके पिता प्रीतम सिंह, उसके दोस्त करमजीत सिंह और कुछ अन्य अज्ञात साथियों ने मिलकर यशइंदर कौर को गनपॉइंट पर जान से मारने की नीयत से अगवा कर लिया.

कल कार मिली थी, आज लाश मिली
एसीपी इंद्रजीत बोपाराय ने कहा कि जमालपुर थाने सिंगर भाई जोतइंदर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था कि उसकी बहन को सुखविंदर सिंह ने गनपॉइंट पर अपने साथियों के साथ किडनैप कर लिया. जब इस मामले की जांच की तो नीलो नहर में कल लड़की की कार मिली, इसके बाद आज (19 मई) उसकी लाश मिल गई है. इस मामले में धाराओं को बढ़ाया जाएगा. गनपॉइंट पर किडनैप किया या नहीं इसकी जांच की जा रही है. सुखविंदर सिंह अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है. सुखविंदर सिंह एनआरआई है.

2023 के बाद से इंस्टा पर कम एक्टिव रहती थीं
इंदर के सोशल मिडिया पर अच्छे खासे फॉलोवर्स मौजूद हैं. इंस्टा पर उनके 124K फॉलोअर्स हैं. वो 2023 के बाद से इंस्टा पर कम एक्टिव रहती थीं. 2024 में सिंगर ने बस दो पोस्ट डाली थीं. इंदर ने अक्टूबर 2024 में जर्मनी की अपनी तस्वीर पोस्ट की थी. इसके 2 साल बाद उन्होंने आखिरी पोस्ट डाली. सवाल ये भी है जब 6 दिन पहले वो किडनैप हुईं तो कैसे इंस्टा पोस्ट डाला. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

