सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती केस में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को बिहार से दबोचा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने घटना की साजिश और लूट के माल को ठिकाने लगाने में भूमिका निभाई थी।

सिंगरौली के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान बिहार के नालंदा जिले से दो और आरोपियों- चंदन उर्फ चईया यादव और गुलशन यादव को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी भूमिका डकैती की साजिश और लूट के माल को ठिकाने लगाने में सामने आई है।

ये भी पढ़ें: Singrauli Bank Robbery Case: 61 ग्राम सोना… 15.72 लाख कैश, बिहार के कमलेश के पास लूट का इतना माल देख पुलिस भी हुई हैरान

पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को हुई इस सनसनीखेज डकैती में पहले से गिरफ्तार आरोपियों के अलावा ये दोनों भी साजिश का अहम हिस्सा थे। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि पूरे गिरोह का सरगना सुबोध सिंह है, जो पटना की बेऊर जेल में बंद है और उसने अपने नेटवर्क के जरिए इस वारदात को अंजाम दिलाया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को 7 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: Singrauli Bank Robbery: एक बिहार दूसरा महाराष्ट्र से गिरफ्तार, बॉर्डर पर की गई नाकाबंदी, DGP ने आरोपियों पर घोषित किया 50 हजार का इनाम

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m