सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। जिले के चितरंगी जनपद के कोल्डिहा से खम्हरिया संपर्क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन पुल जलभराव के राण पूरी तरह जलमग्न हो गया है। पुल के ऊपर करीब 3 फीट पानी भर जाने और पास की सड़क धंसने से आवागमन बेहद जोखिमपूर्ण हो गया है। लगातार हो रही बारिश और निर्माण की बदहाली से नाराज कोरावल विकास मंच और आदिवासी गोंड महासंघ के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें: ‘हाथों में तीर-कमान आया तो गिन-गिनकर करेंगे शिकार करेंगे’, बाघ के हमलों से कांग्रेस विधायक नाराज, वन विभाग को दी चेतावनी
तालाब लबालब, मगरमच्छ का भी मंडराया खतरा
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के समय ही ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों को जलभराव की आशंका से अवगत कराते हुए पर्याप्त ऊंचाई का पुल बनाने की मांग की गई थी। लेकिन अधिकारियों ने अनदेखी कर सिर्फ बंबा पाइप डालकर छोटी पुलिया बना दी।
ये भी पढ़ें: आदिवासी हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत! जेब से मिली पर्ची, विधायक सेना पटेल मौके पर पहुंचीं
ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल के पास सड़क धंस चुकी है और पास का तालाब पूरी तरह भर गया है। तालाब में मगरमच्छ होने के कारण खतरा और अधिक बढ़ गया है, इसके बावजूद मजबूरी में लोग पानी के बीच से ही आवागमन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने निर्माण की जांच, दोषी ठेकेदार व अधिकारियों पर कार्रवाई और स्थायी पुल निर्माण की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


