संजय वाणी, आलीराजपुर। ग्राम चांदपुर स्थित राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह शासकीय सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्र की मौत को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र की जेब से एक संदिग्ध पर्ची मिलने की बात सामने आई है।
ये भी पढ़ें: बिजली बंद करने पर हैवानियत! लाइनमैन को घर में बंद कर पीटा, बाहर निकालकर बरसाए लात-घूंसे, VIDEO VIRAL
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हॉस्टल परिसर को सील कर जांच शुरू की। पुलिस हॉस्टल प्रबंधन और वहां मौजूद अन्य छात्रों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
ये भी पढ़ें: शराबी शिक्षक की गंदी करतूत: नशे में स्कूल पहुंचकर की पॉट्टी, बच्चों से कराया साफ, भड़के परिजन
विधायक सेना पटेल ने लिया जायजा
घटना की गंभीरता को देखते हुए जोबट विधायक सेना महेश पटेल भी चांदपुर हॉस्टल पहुंचीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व हॉस्टल प्रबंधन से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। विधायक ने हॉस्टल में रह रहे अन्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया और मृतक छात्र के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


