तनवीर खान मैहर (गुरदासपुर)। मध्य प्रदेश के मैहर विद्युत वितरण क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हरदासपुर गांव में बिजली बंद करने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक वारदात में बदल गया। आरोप है कि तीन दबंगों ने बिजली विभाग के एक लाइनमैन को पहले घर के अंदर बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा, फिर उसे बाहर घसीटकर लात-घूंसों की बरसात कर दी। इस बर्बर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: फल की दुकान में उतरे करंट ने ली 16 वर्षीय मासूम की जान, 11 KV लाइन में आया था फॉल्ट

बिजली लाइन बंद करने पर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार मैहर के हरदासपुर में बिजली लाइन बंद करने को लेकर लाइनमैन और स्थानीय लोगों के बीच बहस हुई थी। बात इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने कर्मचारी को जबरन घर के अंदर बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद भी जब मन नहीं भरा तो उसे सड़क पर निकालकर फिर पीटा गया। इस हमले में लाइनमैन को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढे़ं: MP में भीषण सड़क हादसा: ट्राले की टक्कर से 6 युवकों की मौत, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे गुजरात

मैहर थाने में मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

घटना का वीडियो सामने आने के बाद बिजली कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। पीड़ित लाइनमैन की शिकायत पर मैहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वायरल वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि विवाद की असल वजह की पड़ताल की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m