तनवीर खान, मैहर। Maihar Drunken Teacher: जिले के संकुल केंद्र मिरगौती अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अमुआ से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक समयलाल कोल अक्सर शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं। इतना ही नहीं, स्कूल परिसर में ही मल त्याग कर मासूम बच्चों से उसकी सफाई कराते हैं।
यह भी पढ़ें: फल की दुकान में उतरे करंट ने ली 16 वर्षीय मासूम की जान, 11 KV लाइन में आया था फॉल्ट
ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते। कभी सुबह 11 बजे तो कभी दोपहर 12 बजे स्कूल आते हैं। उनके देर से आने के कारण बच्चे बिना पढ़ाई के इधर-उधर घूमते रहते हैं। आरोप है कि स्कूल में नियमित पढ़ाई नहीं होती, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था भी प्रभावित रहती है और शिक्षक पूरे परिसर में गुटखा खाकर थूकते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: MP में भीषण सड़क हादसा: ट्राले की टक्कर से 6 युवकों की मौत, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे गुजरात
सबसे गंभीर आरोप यह है कि शिक्षक नशे की हालत में स्कूल के अंदर ही शौच कर देते हैं और कक्षा 3 के छात्र सहित अन्य बच्चों से उसकी सफाई करवाते हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ यह गंभीर खिलवाड़ है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


