सुरेश पांडेय, सिंगरौली। जिले में शासकीय कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने और प्रशासनिक अनुशासन मजबूत करने के लिए कलेक्टर गौरव बैनल ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्यालयीन समय में बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले 41 अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें : डैम में सैकड़ों मछलियों की मौत: लाखों लोगों में दहशत, महामारी की आशंका

दरअसल कलेक्टर गौरव बैनल सुबह 10.45 बजे औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी की जांच की। जांच में उन्होंने पाया कि 41 अधिकारी-कर्मचारी बिना पूर्व सूचना और अवकाश स्वीकृत कराए ही कार्यालय में अनुपस्थित थे। जिसे उन्होंने घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए उन पर कार्रवाई की।

कलेक्टर ने इस अनुशासनहीनता पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 41 अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधितों को अवैतनिक किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सभी शासकीय सेवकों को कड़े शब्दों में सचेत किया।

ये भी पढ़ें : आलीराजपुर में शराब दुकान पर खुली मनमानी! MRP से अधिक दामों में बेची जा रही मदिरा, गांव-गांव सप्लाई का भी आरोप

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय का कड़ाई से पालन करें। भविष्य में इस तरह की लापरवाही या लेटलतीफी की पुनरावृत्ति होने पर संबंधितों के खिलाफ सीधे कठोर दंडात्मक और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासन का मानना है कि इस कार्रवाई से शासकीय कार्यालयों में समय की पाबंदी सुनिश्चित होगी और जनता के कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होगा। कलेक्टर की इस सख्ती के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m