सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। ढेकी ग्राम पंचायत मार्ग पर बाइक और साइकिल की जोरदार भिड़ंत में 40 वर्षीय साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर खुटार–रजमिलान मार्ग पूरी तरह जाम कर दिया है, जिससे आवागमन ठप हो गया है।
READ MORE: बच्चों की मौतों से बवाल, आदिवासी समाज ने बंद कराया बालाघाट, कलेक्ट्रेट के सामने किया प्रदर्शन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ढेकी ग्राम पंचायत मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार 40 वर्षीय राज कपूर बिंद को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि राज कपूर बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
READ MORE: चोरों का तांडव: सीहोर में रिटायर्ड इंजीनियर के बंद मकान से लाखों की चोरी, इधर कर्नाटक के ATM कटर चोर गिरोह धार में पकड़ाए
हादसे और मौत की खबर फैलते ही मृतक के परिजनों और ढेकी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने खुटार चौकी के पास शव को सड़क के बीचों-बीच रखकर खुटार–रजमिलान मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। प्रदर्शन कर रहे परिजनों और ग्रामीणों की मांग है कि पीड़ित परिवार को तुरंत उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए और मृतक के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाया जाए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



