सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जब बच्ची को दर्द हुआ, तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता की मां के मुताबिक, रविवार सुबह बेटी को दर्द होने पर जब पूछा तो बच्ची ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें: भोपाल बन रहा ड्रग्स तस्करों के लिए सेफ कॉरिडोर? पिछले 9 महीनों में DRI की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करोड़ों की सिंथेटिक ड्रग्स जब्त

परिजनों के अनुसार, आरोपी बच्ची का दूर का रिश्तेदार है। घटना की जानकारी के बाद परिवार के कई लोग थाना पहुंचे। वहीं बैढ़न थाना प्रभारी अभिमन्नु द्विवेदी ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m