सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना में एक महिला ने कुछ लोगों पर जान से मारने की धमकी देने, घर में घुसकर मारपीट करने और बार-बार परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में मारपीट की घटना का वीडियो मौजूद होने का भी दावा किया गया है।

READ MORE: ग्वालियर में सरेराह मर्डर: विधानसभा अध्यक्ष के बंगले के पास युवक को सीने और सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

मामला सिंगरौली जिले सरई थाना का है, जहां लक्ष्मण प्रसाद जायसवाल और लाल बहादुर जायसवाल सहित अन्य लोगों पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। SP को दिए गए शिकायत आवेदन के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर घर के दरवाजे पर पहुंचे और मारपीट करने लगे। पीड़िता का कहना है कि घटना का लाइव वीडियो भी मौजूद है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, मामले को लेकर पहले 181 नंबर पर शिकायत भी की गई थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप है। इसके बाद दोबारा विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आईं।

READ MORE: देवास में 17 महीने की बच्ची को ले जाने की कोशिश! भीड़ ने एक्टिवा सवार को रंगे हाथ दबोचा; पास से मिले बिस्किट और दवाइयाँ

आवेदन में 23 अगस्त 2026 और 9 सितंबर 2026 को दोबारा मारपीट किए जाने का भी उल्लेख किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि पति के घर पर मौजूद नहीं रहने के दौरान घर में घुसकर भी मारपीट की गई। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m