सिंगरौली. वाराणसी की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘मिस प्रिटी इंडिया’ विनर निधि तिवारी ने सिंगरौली में आत्महत्या कर ली. 30 वर्षीय निधि का शव रविवार सुबह भूसा मोड़ स्थित उनके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़ें- UP में 80 घंटे की बारिश से हाहाकार, सीतापुर में 200 घर डूबे; 46 जिलों में बारिश का अलर्ट

आखिरी पोस्ट में लिखा- खुद से प्यार करो

पुलिस के मुताबिक, मौत से पहले निधि ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी. इसमें उन्होंने लिखा था कि उन्होंने अपने अधूरे दिल को खुद पूरा किया और खुद से प्यार करने की बात कही. इसके बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था. निधि के फेसबुक पर करीब 9.28 लाख और इंस्टाग्राम पर 7.12 लाख फॉलोअर्स हैं.

रात में युवक से फोन पर हुई थी बहस

निधि की मां लता तिवारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8 बजे दिल्ली में रहने वाले सोनू सिंह नाम के युवक से फोन पर उनकी बहस हुई थी. इसके बाद निधि ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की. रात करीब 9 से 10 बजे के बीच परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो निधि ने खाना खाने से इनकार कर उन्हें अकेला छोड़ने के लिए कहा.

सुबह कमरे में मिला शव

रविवार सुबह काफी देर तक कमरा नहीं खुलने पर परिवार को अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की से अंदर देखा तो निधि का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों के बयान दर्ज किए.

इसे भी पढ़ें- बारिश से बेहाल जनता के लिए बड़ी राहत! बारिश से प्रभावित परिवारों को तुरंत मिलेगी मदद, जानें पूरी डिटेल

2024 में जीता था ‘मिस प्रिटी इंडिया’ खिताब

निधि सोशल मीडिया पर डांस रील्स बनाकर पोस्ट करती थीं और स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होती थीं. 2024 में उन्होंने ‘मिस प्रिटी इंडिया’ का खिताब जीता था. उनका सपना फिल्मों में अभिनेत्री के तौर पर काम करने का था. मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार, पुलिस निधि के फोन कॉल डिटेल और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रही है, ताकि मौत से पहले उनके संपर्क और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा सके.