SIR Begins in Delhi: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से वोटर लिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision of Voter List) यानी एसआईआर शुरू हो गया है। आज यानी (30 जून) से एन्यूमरेशन फॉर्म बांटने का काम शुरू हो गया है। 13 हजार से ज्यादा बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। 13,000 से बीएलओ (BLO) राजधानी भर में घर-घर जाकर 1.45 करोड़ वोटर्स (मतदाताओं) का सत्यापन करेंगे। मतदाता सूची का सत्यापन का पहला चरण 29 जुलाई तक चलेगा। र 5 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा। 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
13 हजार बीएलओ दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म देंगे। हर वोटर को फॉर्म की दो प्रतियां दी जाएंगी। एक प्रति मतदाता के पास रसीद के तौर पर रह जाएगी और दूसरी बीएलओ के पास जमा करानी होगी।
राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स मतदाताओं को फॉर्म भरने और जमा करने में सहायता करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, दिल्ली के मुताबिक जो मतदाता यह फॉर्म नहीं भरेंगे, उनका नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक सभी बीएलओ को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे सुबह जल्दी और शाम के समय घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे। बीएलओ को इस बात के निर्देश भी दिए गए हैं कि किसी घर में ताला बंद मिले, तो कम से कम तीन बार वहां जाकर संपर्क का प्रयास करना है। एसआईआर के तहत घर-घर जाकर सत्यापन करने के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 5 अगस्त और अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन 7 अक्टूबर को होगा।

इससे एक दिन पहले दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अशोक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी थी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा था कि हर मौजूदा मतदाता को दो प्रतियों में गणना प्रपत्र (Enumeration Form) दिया जाएगा। मतदाता को एक भरा हुआ फॉर्म BLO को जमा करना होगा और उसकी रसीद (Acknowledgement) लेनी होगी। उन्होंने कहा था कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। अगर घर बंद मिलता है तो BLO कम से कम 3 बार वहां जाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को मतदाता सूची का ड्राफ्ट (प्रारूप)प्रकाशित किया जाएगा। वहीं 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे (Claims) और आपत्तियां (Objections) दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके साथ ही 3 अक्टूबर तक सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा।
वर्तमान मतदाताओं के आंकड़े
दिल्ली के वर्तमान मतदाताओं के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल मतदाता 1,45,10,298 हैं. जिनमें 77,11,132 पुरुष, 67,98,142 महिला है। वहीं 1,024 थर्ड जेंडर , 76,155 दिव्यांग (PWD), 3,29,130 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाता और 192 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाता हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

