कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। महज दो बीघा जमीन के सहारे परिवार का पालन-पोषण करने वाले एक छोटे किसान ने परिवार सहित इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। किसान चूड़ामणि पाराशर ने कलेक्टर को दिए आवेदन में गांव के सरपंच हेमेंद्र गुर्जर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान का कहना है कि गांव उटीला में 12 बीघा सरकारी जमीन पर भरे पानी को खाली कर उस पर कब्जा करने की नीयत से पाइपलाइन बिछाकर पानी उसके खेत की ओर मोड़ दिया गया। इससे उसके पूरे खेत में पानीभर गया है और अब उसके सामने परिवार का पेट पालने का संकट खड़ा हो गया है।

सरपंच पर जमीन कब्जाने का आरोप

किसान चूड़ामणि पाराशर कलेक्टर की जनसुनवाई में अपने तीन छोटे बच्चों के साथ पहुंचा,उसका कहना है कि उसके पास सिर्फ दो बीघा कृषि भूमि है और यही उसके परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन है। उसके आरोप लगाया है कि सरपंच ने सरकारी जमीन पर जमा पानी को पाइपलाइन के जरिए उसके खेत में छोड़ दिया, ताकि सरकारी जमीन खाली हो जाए। जिस पर वह कब्जा करना चाहता है,पूर्व में जब जनसुनवाई में शिकायत की थी तब सरपंच हेमेंद्र गुर्जर ने धमकी दिलवाई,उसके साथी शिवनारायण,गुड्डू, हरिओम,राजीव और महेंद्र नाम के लोग जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

‘खबर हटकर’: MP में बढ़ा महिलाओं का ‘मदिरा प्रेम’, शराब पीने में राष्ट्रीय औसत से आगे निकलीं प्रदेश

आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई

आज उसके खेत में जलभराव बना हुआ है और फसल बर्बाद हो चुकी हैं। भविष्य में ही खेती संभव नहीं हो सकती है। जब तक पानी खाली न हो। किसान का यह भी कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत ग्राम पंचायत से लेकर जनपद पंचायत और जिला प्रशासन तक कई बार की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। खेत में पानी भरे रहने के कारण खेती करना मुश्किल हो गया है और आर्थिक हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।

परिवार सहित इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए

कलेक्टर को दिए आवेदन में चूड़ामणि पाराशर ने लिखा है कि जब उसकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही और परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, तो उसे परिवार सहित इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए। किसान ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर यदि किसी ने जानबूझकर पानी खेत में मोड़ा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए और खेत से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।या फिर परिवार को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए।

कांग्रेस जिला कार्यकारिणी घोषित होते ही इस्तीफेः 2 पदाधिकारियों ने स्वाभिमान का हवाला देकर छोड़े पद

चूड़ामणि पाराशर, शिकायतकर्ता किसान

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m