झारखंड के धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने न सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि समाज में बढ़ती संवेदनहीनता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक युवती की मौत के बाद पांच दिनों तक उसका शव घर में ही पड़ा रहा. बहन की मौत के बाद जब पड़ोसियों ने अंत्येष्टि में सहयोग नहीं किया, तो भाई ने घर के बाथरूम में ही अंतिम संस्कार कर दिया।

झारखंड के धनबाद से एक हैरान और दहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला की मौत हो गई और उसका शव 5 दिनों तक घर में ही पड़ा रहा है. जिसके बाद उसके भाई ने उसका अंतिम संस्कार घर के ही बाथरूम में कर दिया.

धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक युवती की मौत के बाद उसका शव 5 दिनों तक घर में ही पड़ा रहा. जिसके बाद उसके भाई ने बाथरूम में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया. यह घटना वास्तु विहार स्थित एक आवासीय कॉलोनी की हैं. घटना का पता, तब चला जब घर से तेज बदबू और जलने की दुर्गंध आने लगी. आस-पड़ोस के लोगों का इससे रहना मुश्किल हो गया. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी.

सूचना मिलने पर गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बाथरूम से जली हुई लाश बरामद की. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है. जिस घर में लाश जलाई गई, वह घर सीआईएमएफआर (CIMFR) के रिटायर्ड वैज्ञानिक संगीत कुमार का था. जिनकी 2023 में मौत हो गई थी. उनकी तलाकशुदा बेटी लिपिका लंबे समय से डिप्रेशन में थी और अकेले रहती थी. धीरे-धीरे परिवार के दूसरे सदस्य भी समाज से कटते चले गए और लोगों से दूरी बना ली.

गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु कुमार राउत ने कहा कि बाथरूम में एक जली हुई लाश मिली है. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही ज्यादा कुछ पता चलेगा. पुलिस अभी जांच कर रही है. लिपिका के बड़े भाई प्रणव के मुताबिक, लिपिका की मौत 8 तारीख को हुई थी. वह बार-बार शौचालय जा रही थी. ऐसे में उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई.

जिसके बाद प्रणव ने अपने छोटे भाई प्रबुद्ध राजवर्धन को इसकी जानकारी दी. लेकिन वह नहीं आया. किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. प्रणव ने कहा कि उसकी बहन के शव में कीड़े पड़ गए थे, इसलिए उसने तकिया, रजाई और कंबल से उसका अंतिम संस्कार कर दिया. बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल को लिपिका कुमारी की मौत हो गई। घर में मौजूद उनके भाई प्रणव राजवर्धन ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी, लेकिन पड़ोसियों ने उनकी बात पर विश्वास नहीं किया और कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। आरोप है कि घबराहट और असमंजस की स्थिति में भाई ने शव को घर के बाथरूम में कपड़े, रजाई और तकिए के साथ जला दिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m