प्रमोद कुमार, कैमूर। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में 48 घंटे के भीतर एक बार फिर से चार सिर कटी लाशें और शरीर के अलग-अलग हिस्से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। दरअसल कल मंगलवार की देर रात रामगढ़ थाना क्षेत्र के अभैदे गांव के समीप बोरे में चार शव और शरीर के कटे हुए हिस्से मिलने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
चार में से एक भी शव की नहीं हुई पहचान
घटना की जानकारी मिलते ही कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला, एसडीपीओ प्रदीप कुमार समेत लगभग आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल और डीआईयू की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी रही। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों के भीतर रामगढ़ थाना क्षेत्र से अब तक 6 सिर कटी लाशें बरामद हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। शवों की स्थिति इतनी खराब है कि पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।
रामगढ़ में पुलिस बल की तैनाती
लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए रामगढ़ थाना परिसर और आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस आसपास के जिलों और थानों से गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।
मानव अंग तस्करी की आशंका
मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने आज बुधवार की सुबह जानकारी देते हुए बताया कि, रामगढ़ थाना अंतर्गत 10 मई को दुर्गावती नदी में दो अज्ञात शव के कुछ हिस्से बरामद हुए थे और रामगढ़ थाना अंतर्गत अभैदे गांव के पास कर्मनाशा नगर किनारे बॉडी के कुछ हिस्से बरामद हुए थे। हम लोग अभी प्रथम दृश्य उसे भी इस मामले से जोड़कर देख रहे हैं। क्योंकि दोनों ही मामले में कहीं भी पूरी बॉडी नहीं मिली है। इस दौरान मोहनिया एसडीपीओ ने मीडिया और रामगढ़ के लोगों से अपील किया की कहीं किसी के मिसिंग का कंप्लेन हो या कहीं कोई व्यक्ति मिसिंग हो तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
छानबीन में जुटी पुलिस
मोहनिया एसडीपीओ ने बताया कि कुल 4 लाशें मिली हैं। लेकिन किसी का भी एक पूरी बॉडी नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि इनमें एक बच्चा, एक पुरुष और एक महिला का शव बरामद हुआ है। वहीं, चौथे शव का पता नहीं चल पाया है कि वह लड़का है या लड़की। पोस्टमार्टम होने के बाद उस शव का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एक बच्चे के कपड़े पर किसी ट्रेलर का नाम भी मिला है। पुलिस उसका भी सत्यापन करा रही है।
ये भी पढ़ें- महिला को बचाना पड़ा भारी! दरभंगा में बदमाशों ने चाय दुकानदार की गोली मारकर की हत्या
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

