केतन अग्रवाल हत्याकांड चर्चा का विषय बनता जा रहा है लेकिन, अब अलग कारणों से भी. इस हत्याकांड में आरोपी ने ऐसा खुलासा किया है कि आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या ये भी एक कारण हो सकता है हत्या का या फिर कुछ और. आरोपी सिया गोयल का दावा है कि केतन के सिर पर बाल न होना उसे मंजूर नहीं था. सिया गोयल को केतन के विग लगाने से आपत्ति थी. यह विग’ का मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है.

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक नया एंगल सामने आया है, ‘केतन का विग लगाना’. मुख्य आरोपी सिया गोयल का कहना है कि केतन का विग लगाना उसे पसंद नहीं था इसलिए उसने आरोपी चेतन चौधरी से रिश्ता बनाया और उसकी हत्या करवा दी.

वहीं, केतन के पिता विशाल अग्रवाल का दावा है कि शादी से पहले ही उन्होंने सिया गोयल के परिवार को बेटे के विग पैच की जानकारी दे दी थी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने दावा किया कि शादी तय होने से पहले ही उन्होंने सिया गोयल के परिवार को इस बात की जानकारी थी. केतन के पिता विशाल अग्रवाल का सवाल है कि क्या इतनी सी बात किसी की हत्या की वजह हो सकती है.

वहीं, पुलिस का दावा है कि सिया को अपने मंगेतर केतन की हत्या के लिए उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने उकसाया था.

डेडबॉडी देखकर भी सिया के चेहरे पर नहीं था गम', केतन हत्याकांड पर पिता का  बड़ा दावा - ketan murder case No sign of grief on Sia face even seeing dead  body

सिया का कहना है कि केतन के सिर पर बाल नहीं थे, वह विग लगाता था. यह बात सिया को पसंद नहीं थी इसलिए वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी. उसने आगे कहा कि सिया गोयल ने पुलिस को पूछताछ में यह भी बताया कि उसे केतन का हकलाना पसंद नहीं था. केतन से शादी न करने के उसके पास कई कारण थे. जिसमें से प्रमुख रूप से है चेतन चौधरी से प्यार करना.

पुलिस केअनुसार घरवालों को शादी से मना करने से ज्यादा आसान सिया गोयल को केतन अग्रवाल की हत्या का प्लान करना बेहतर लगा. लोनावाला ग्रामीण पुलिस के अनुसार सिया गोयल के घर से मिलने कोई नहीं आया है वहीं, चेतन के पिता अपडेट लेने के लिए पुलिस स्टेशन आए थे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m