इंद्रपाल सिंह, इटारसी। एमपी के इटारसी के पास तवानगर रोड पर स्थित एचईजी प्लांट के पास पानी के किनारे पर एक नरकंकाल मिला है। यह कंकाल लगभग एक महीने पुराना लग रहा है। नर कंकाल पर कपड़े भी मिले हैं। 

पुलिस के अनुसार यह कंकाल किसी 20 से 22 साल के युवक का हो सकता है। सूचना पर तवानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को जब्त कर जांच के लिये भेजा जा रहा है। वही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। 

पुलिस आसपास क्षेत्रों से लापता युवकों की जानकारी इकठ्ठा कर रही है। डीएनए जांच से पूरा मामला होगा साफ हो जाएगा कि मरने वाले की हत्या हुई है या उसकी पानी में डूबने से मौत हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m